उत्तर प्रदेश, राजनीति

बंगाल की खाड़ी में हलचल के चलते यूपी में बदलेगा मौसम, 29 अक्‍टूबर से कई जिलों में बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में हलचल के चलते यूपी में बदलेगा मौसम, 29 अक्‍टूबर से कई जिलों में बारिश के आसार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 अक्‍टूबर से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। इसके असर से आगामी 29 अक्तूबर से वाराणसी समेत प्रदेश के पूर्वी- दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना है।

पूर्वानुमान है कि आगामी तीन से चार दिनों तक दिन के तापमान में कोई विशेष गिरावट के आसार नहीं है। वहीं 24 अक्तूबर से पूर्वा हवाओं के मद्धिम पड़ने से अगले चार दिनों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है।

प्रदेश के ज्‍यादातर इलाकों में दिन में गर्माहट

गुरुवार को तराई इलाकों में बादलों की आवाजाही रही। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन में धूप खिली और प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन में गर्माहट रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि रेडिएटिव कूलिंग (विकिरणीय शीतलन) की वजह आने वाले तीन-चार दिनों में रात के तापमान में लगभग 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *