उत्तर प्रदेश, राजनीति

बरेली में घने कोहरे से विजिबिलिटी शून्य, 1 जनवरी से बढ़ेगी और ठंड; आज ऑरेंज अलर्ट

बरेली में घने कोहरे से विजिबिलिटी शून्य, 1 जनवरी से बढ़ेगी और ठंड; आज ऑरेंज अलर्ट

बरेली: शहर में रविवार सुबह से घना कोहरा छाया है और रुक-रुककर सर्द हवाएं बह रही हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कोहरे के कारण देर से घर से निकले। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखाई दिए। आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 1 जनवरी से ठंड और बढ़ेगी। लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। ठंड के साथ-साथ शहर में वायु प्रदूषण भी बढ़ा है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 190 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को बरेली में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सांस के मरीजों को कोहरे में बाहर न निकलने की सलाह दी है, क्योंकि इससे उन्हें परेशानी हो सकती है।

सांस के मरीजों को घर में रहने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जिसके बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। खराब मौसम का असर रेल सेवाओं पर भी स्पष्ट रूप से देखा गया। कोहरे के कारण कई ट्रेनें एक घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *