उत्तर प्रदेश, राजनीति, रोजगार, सोशल मीडिया

Lucknow में बोले डॉ. निषाद- प्रदेश को मत्स्य उत्पादन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Lucknow में बोले डॉ. निषाद- प्रदेश को मत्स्य उत्पादन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत दो लाख भारतीय मेजर कार्प मत्स्य बीज का गोमती नदी में किया संचय

Lucknow News: मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद की अध्यक्षता में न्यू लक्ष्मण पार्क (गोमती रिवर फ्रंट) पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत ‘रिवर रैंचिंग/जन जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लि. से दो लाख भारतीय मेजर कार्प मत्स्य बीज (रोहू कतला तथा नैन) 80 से 100 एमएम का संचय किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम योजना एवं मछुआ दुर्घटना बीमा के कुल छह लाभार्थियों को मत्स्य मंत्री द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मुख्य उद्देश्य नदियों में मत्स्य संसाधनों का पुनर्जीवन, पारंपरिक मछली पकड़ने के तरीकों को बढ़ावा देना, मछुआ समुदाय की आजीविका को मजबूत बनाना तथा जलीय जैव विविधता में वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि नदी पारिस्थितिकीय प्रणाली के संरक्षण हेतु रिवर रैंचिंग प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नदी संरक्षण और मत्स्य विकास की पहल को मजबूत किया जाए

डॉ. निषाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कर नदी संरक्षण और मत्स्य विकास की पहल को मजबूत किया जाए। राज्य सरकार प्रदेश को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मत्स्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और पात्र लोगों तक इसका लाभ पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में मत्स्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि प्रदेश भर में रिवर रैचिंग कार्यक्रमों को निरंतर संचालित किया जाना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों से जलीय जैवविविधता में और वृद्धि होगी और नदियों में पारिस्थितिकीय तंत्र को बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *