Donald Trump tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जो कि 1 अगस्त लागू होने वाला था, लेकिन अब भारत को एक हफ्ते का वक्त मिल गया है. भारत के साथ-साथ 70 से ज्यादा देशों को राहत मिल गई है. व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया है कि नया टैरिफ 7 अगस्त 2025 से लागू होगा.
ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत, पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत, बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत और अफगानिस्तान पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. इस तरह कई देश टैरिफ की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन अब नया टैरिफ एक हफ्ते के लिए टल गया है. ट्रंप का कहना है कि नए टैरिफ से अमेरिका को आर्थिक मजबूती मिलेगी और व्यापार संतुलन भी बनेगा.