दिल्ली, देश-दुनिया, राजनीति, रोजगार, सोशल मीडिया

DMRC Jobs: दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरियां, सिस्टम सुपरवाइजर और टेक्निशियन के पदों पर होगी भर्ती

DMRC Jobs: दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरियां, सिस्टम सुपरवाइजर और टेक्निशियन के पदों पर होगी भर्ती

DMRC Jobs 2025: दिल्ली मेट्रो में काम करने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सिस्टम सुपरवाइजर और सिस्टम टेक्निशियन के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 18 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनमें 16 पद सिस्टम सुपरवाइजर के हैं और 2 पद सिस्टम टेक्निशियन के. दिल्ली मेट्रो की ओर से इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 31 अक्टूबर 2025 तक अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जमा कर दें.

क्या होनी चाहिए पात्रता?

सिस्टम सुपरवाइजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. यह डिग्री इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या सिविल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में मान्य होगी. वहीं, सिस्टम टेक्निशियन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (NCVT या SCVT) से आईटीआई कोर्स पूरा किया हो. इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

आयुसीमा और वेतन के बारे में भी जानिए

सिस्टम सुपरवाइजर और सीनियर सुपरवाइजर पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है. सिस्टम टेक्निशियन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. दिल्ली मेट्रो में नौकरी करने वाले उम्मीदवारों को बेहतरीन वेतन का लाभ मिलेगा. सिस्टम सुपरवाइजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 46,000 रुपये, जबकि सिस्टम टेक्निशियन को 65,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *