बरेली: जिले में हाल ही में संपन्न हुए धार्मिक और सामाजिक त्योहारों के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने इस पर संतोष व्यक्त किया है। त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने विशेष सुरक्षा रणनीति बनाई थी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए। अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रशासन ने जगह-जगह कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू की।
जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की सतर्कता और आम नागरिकों के सहयोग से सभी कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। उन्होंने सभी अधिकारियों और नागरिकों का आभार जताया। जिले में भाईचारे और शांति का संदेश गया है। जिलाधिकारी ने भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा जताई है।