Diwali 2025: देशभर में आज दिवाली की पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
राष्ट्रपति का शुभकामना संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, दिवाली के पावन अवसर पर मैं भारत और विश्व भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दिवाली बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार प्रकाश की अंधकार पर, ज्ञान की अज्ञानता पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। देशभर में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाने वाली दीपावली आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देती है। इस दिन, भक्त धन और समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
On the auspicious occasion of Diwali, I extend my heartfelt greetings and best wishes to all Indians, both in India and across the world. pic.twitter.com/SbcMcNjx8R
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 20, 2025
उन्होंने लिखा, यह आनंद का पर्व आत्मचिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर है। यह त्योहार जरूरतमंदों और वंचितों की मदद करने और उनके जीवन में खुशियां लाने का भी अवसर प्रदान करता है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि दीपावली को सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं। यह दीपावली सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।
पीएम मोदी ने दीं शुभकामानएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है। इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ‘भारतीय उत्पाद खरीदें’ और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए ‘प्रेरित करें’।