Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई संगी-साथियों की विभाजनकारी नीतियां लोगों को एक-दूसरे से डराती और लड़ाती हैं। ये ‘बांटो और राज करो’ की साम्राज्यवादी सोच वाले लोग हैं। ये देश में अस्थिरता पैदा करते हैं, जिससे लोगों का ध्यान इनके भ्रष्ट शासन-प्रशासन की ओर न जाए।अखिलेश ने अपने बयान में कहा कि कोई भी समाज लड़ना नहीं चाहता है।
उन्होंने कहा, भाजपाई संगी-साथी भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और भय और अविश्वास का वातावरण बनाकर अपने मंसूबों को पूरा करते रहते हैं। वो दिन दूर नहीं जब इन विघटनकारी लोगों के लिए हमारे देश के हर गांव, बस्ती, शहर में नाकाबंदी घोषित कर दी जाएगी। उनकी साजिश और चालबाजी से परदा हट चुका है। इस बार जनता इन्हें हमेशा के लिए हटा देगी। जनता की जागरूकता ही देश का भविष्य बनाएगी।
भाजपाई संगी-साथियों की विभाजनकारी नीतियाँ अपने ही देश के लोगों को एक-दूसरे से डराती हैं, लड़ाती हैं। ये ‘बाँटो-और-राज करो’ की साम्राज्यवादी सोच के वो विचारवंशी लोग हैं, जो भूमिगत रहकर अपनी पहचान छुपाते हैं इसीलिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं।
गिरोह ही अनरजिस्टर्ड होते हैं।… pic.twitter.com/Spw0gf9alL
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 8, 2026