उत्तर प्रदेश, मनोरंजन, राजनीति

Disha Patani House Firing Case: शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर बोला- बदला लेंगे, माफी नहीं मिलेगी

Disha Patani House Firing Case: शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर बोला- बदला लेंगे, माफी नहीं मिलेगी

बरेली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंग लीडर रोहित गोदारा ने धमकी दी है। गुरुवार को उसने फेसबुक पर लिखा- हमारे जो दो शूटर्स मारे गए हैं, हम इसका बदला लेंगे। ये एनकाउंटर हमारे जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। ये ढेर नहीं, शहीद हुए हैं। हम वो काम कर सकते हैं, जिसकी ये कल्पना भी नहीं कर सकते। इसमें जिसका भी हाथ है, वो चाहे कितना भी पैसे वाला हो या पावर वाला हो, वक्त लग सकता है। माफी नहीं है।

दरअसल, 11 और 12 सितंबर को बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग हुई थी। इस मामले में यूपी एसटीएफ ने हरियाणा और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बुधवार शाम को गाजियाबाद में दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया। इनकी पहचान हरियाणा निवासी अरुण और रविंद्र के रूप में हुई थी।

पेशेवर शूटर थे रविंद्र और अरुण

मारे गए रविंद्र और अरुण दोनों पेशेवर शूटर थे। रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के सदस्य थे। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था। इसके अलावा, 11 सितंबर को फायरिंग करने वाले शूटर बागपत निवासी नकुल और विजय अभी फरार हैं।

रोहित गोदारा नाम की फेसबुक अकाउंट से गुरुवार सुबह 10.22 बजे हुआ पोस्ट

Disha Patani House Firing Case: शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर बोला- बदला लेंगे, माफी नहीं मिलेगी

दिशा पाटनी के पिता बोले- अभी और बदमाश अंजाम तक पहुंचेंगे

दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद अभिनेत्री के पिता और रिटायर्ड DSP जगदीश सिंह पाटनी ने सीएम योगी से फोन पर बात की। कहा- मैंने CM सर को थैंक्यू बोला। गुरुवार दोपहर मीडिया ने सवाल किया- आपका परिवार क्या अभी भी किसी तरह का डर या दहशत महसूस कर रहा है? जब यूपी में योगी और DGP सर मेरे साथ हैं। पूरे मामले का नेतृत्व कर रहे हैं, पूरा पुलिस प्रशासन मेरे साथ है तो डर किसी बात का नहीं है। निश्चित तौर पर अभी और बदमाश अंजाम तक पहुंचेंगे।

जगदीश सिंह ने कहा कि अब कोई भी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति या तो हमारे प्रदेश में जमींदोज हो चुका है या पलायन कर चुका है। अभिनेत्री के घर पर फायरिंग के बाद 15 सितंबर को सीएम ने जगदीश पाटनी से बात की थी। तब योगी ने जगदीश पाटनी को आश्वासन दिया था कि अपराधी चाहे पाताल में हों, यूपी पुलिस उन्हें खोजकर कार्रवाई करेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *