उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Dinesh Lal Yadav: अखिलेश पर भड़के निरहुआ, बोले- जो हाल खेसारी का हुआ वही…

Dinesh Lal Yadav: अखिलेश पर भड़के निरहुआ, बोले- जो हाल खेसारी का हुआ वही...

Dinesh Lal Yadav: आजमगढ़ पहुंचे पूर्व सांसद और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में खेसारी लाल यादव का जैसा हश्र हुआ, वैसा ही हश्र उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का भी होने वाला है. निरहुआ ने दावा किया कि जनता को मंदिर और सनातन पर टिप्पणी करने वाले नेता बिल्कुल पसंद नहीं आते. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत को लेकर हो रहे विवादों पर भी निरहुआ ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष हर बार हारने के बाद EVM पर ठीकरा फोड़ देता है.

विपक्ष बहाने बनाता रहता है…

उन्होंने कहा, “अगर वोट चोरी या ईवीएम हैक होती तो मैं आजमगढ़ से चुनाव क्यों हारता? विपक्ष बहाने बनाता रहता है.” निरहुआ ने बिहार के विकास कार्यों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया. लालू परिवार में चल रही खींचतान पर निरहुआ ने कहा कि रोहिणी आचार्य का घर छोड़ना दुखद है. उन्होंने कहा, परिवार से बड़ा कुछ नहीं होता. जब परिवार ही साथ नहीं, तो राजनीति का क्या मतलब? तेजस्वी यादव पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए बोले कि लालू परिवार में तालमेल की कमी लोगों के सामने है.

निरहुआ ने कहा कि खेसारी लाल यादव ने चुनाव के दौरान राम मंदिर पर टिप्पणी की थी, जिसे जनता ने नापसंद किया और उन्हें हार मिली. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भी मंदिर और सनातन पर टिप्पणी करते रहते हैं, जिसका असर यूपी चुनावों में साफ दिखेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *