उत्तर प्रदेश, राजनीति

बरेली में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बढ़ी परेशानी, अभी और सताएगी सर्दी

बरेली में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बढ़ी परेशानी, अभी और सताएगी सर्दी

बरेली: शहरवासियों को अभी ठंड और सताएगी। शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ी हुई है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बरेली का न्यूनतम तापमान लगातार 7 से 9 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं तो आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ट्रेनें कईकई घंटों देरी से चल रही है, जिससे दूर-दराज सफर करने वालों को काफी परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह बादल छाए रहेंगे, लेकिन कोहरे से राहत मिलेगी। वहीं, करीब 12 बजे तक हल्दी धूप निकलने की संभावना है। अगर धूप निकलती है तो लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ा बहुत सुकून जरूर मिलेगा।

अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

ठंड बढ़ते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सुबहशाम की ठंड और अचानक तापमान में गिरावट इसका बड़ा कारण है। बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा ज्यादा देखा जा रहा है।

ठंड से बचाव के लिए बरतें सावधानियां

  • ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनना, सिर और कान ढककर रखना बेहद जरूरी है।
  • सुबहशाम बाहर निकलने से बचें और निकलना जरूरी हो तो पूरी तैयारी के साथ जाएं।
  • ठंडा पानी पीने से बचें और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • सर्दीखांसी के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें।
  • बुजुर्गों और बच्चों को खुले में ज्यादा देर न रखें।
  • घरों में अलाव या हीटर का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करें और बंद कमरों में धुएं से बचें।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड का यही असर बना रह सकता है। रात के तापमान में और गिरावट संभव है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम को हल्के में न लेने की सलाह दी गई है। बरेली में सर्दी अब अपने पूरे रंग में नजर आ रही है और आने वाले दिनों में इसका असर और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *