मनोरंजन

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹800 करोड़ के पार, छावा-PK के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹800 करोड़ के पार, छावा-PK के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को भारत में 65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और फिल्म छावा और पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपये हो गया है।

ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 210 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपये हो गया है। 5 दिनों की कमाई के मामले में यह फिल्म दूसरे स्थान पर है। इससे आगे ‘पुष्पा 2’ है, जिसने 881.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

भारत में 5 दिनों का नेट कलेक्शन पहला हफ्ता

पेड प्रीव्यू शो: ₹43.00 करोड़ (गुरुवार): ₹102.55 करोड़ (शुक्रवार): ₹80.72 करोड़ (शनिवार): ₹113.00 करोड़ (रविवार): ₹114.85 करोड़ दूसरा हफ्ता (सोमवार): ₹65.00 करोड़ कुल (5 दिन): ₹519.12 करोड़।

पांचवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 60 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 3.50 करोड़ रुपये, तमिल में 1.20 करोड़ रुपये, कन्नड़ और मलयालम में 0.15-0.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

छावा और पीके को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसने कई बड़ी भारतीय फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को 800 करोड़ रुपये पार करके, फिल्म ने छावा (807 करोड़ रुपये) और पीके (769 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म स्त्री 2 (880 करोड़ रुपये) और कंटारा चैप्टर वन (870 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन से थोड़ी ही पीछे है। उम्मीद है कि मंगलवार तक यह इन फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़कर 900 करोड़ रुपये पार कर लेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *