Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही इसकी चर्चा बहुत बढ़ गई है, जिससे फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है. मेकर्स 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त ओपनिंग की उम्मीद कर रही हैं और इसलिए, टिकटों की कीमतें इस तरह से रखी गई हैं कि हर कोई थिएटर तक आए. वहीं 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू शो रखा गया है जिसके लिए धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. चलिए यहां जान लेते हैं धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू शो की प्री टिकट सेल में कितने करोड़ कमा डाले हैं?
‘धुरंधर: द रिवेंज‘ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर डाली कमाई?
साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक, धुरंधर 2 या धुरंधर द रिवेंज है, रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. इसे पेड प्रीव्यू शो के लिए हो रही एडवांस बुकिंग जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ इसने रिलीज से पहले ही छप्परफाड़ कमाई कर डाली है. सैकनिल्क के अनुसार, घरेलू मार्केट में, धुरंधर द रिवेंज ने पेड प्रीव्यू के लिए सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग के ज़रिए पहले ही लगभग 15.65 करोड़ कमा लिए हैं. जब ब्लॉक्ड सीटों को भी जोड़ लिया जाता है, तो यह आंकड़ा 21.2 करोड़ रुपये हो जाता है.
हिंदी वर्जन में हो रही ज्यादा एडवांस बुकिंग
ज़्यादातर कलेक्शन हिंदी (2D) वर्जन से आया है, जिसने 7,657 शो में 2,62,203 टिकट बेचकर 15.28 करोड़ कमाए हैं, जिसमें औसत टिकट की कीमत 418 रुपये थी. हिंदी डॉल्बी सिने फ़ॉर्मेट ने दो शो में 146 टिकटों से 1.14 लाख कमाए. वहीं दूसरी भाषाओँ के कलेक्शन की बात करें तो इसने तमिल (2D) वर्जन में 11,223 टिकटों से 16.28 लाख कमाए हैं. वहीं तेलुगु (2D) ने 6,008 टिकटों से 14.39 लाख जोड़े हैं. जबकि मलयालम (2D) वर्जन ने 646 टिकटों से 1.58 लाख कमाए हैं और कन्नड़ (2D) वर्जन ने 386 टिकटों से 1.61 लाख कमाए हैं. सैकनिल्क ने ऑफिशियल रिलीज़ से पहले, इस स्पाई-थ्रिलर के पेड प्रीव्यू शो से 35 करोड़+ की कमाई का अनुमान लगाया है.
धुरंधर 2 प्रीमियर डे पर तोड़ देगी कई रिकॉर्ड
धुरंधर 2 की ऑफिशियल रिलीज़ में एक हफते से ज्यादा का समय बचा है, और ट्रेड एनालिस्टों का अनुमान है कि ये फिल्म अपने प्रीमियर वाले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ देगी. धुरंधर 2 को फिल्ममेकर आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस किया है. इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार हैं.