मनोरंजन

Dhurandhar 2 बनी 6वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म, KGF चैप्टर 2 और जवान को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 बनी 6वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म, KGF चैप्टर 2 और जवान को छोड़ा पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: रणवीर सिंह स्‍टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म का दुनियाभर में कलेक्शन 1,226.44 करोड़ रुपये पहुंच गया है और इसने KGF चैप्टर 2 (1,215 करोड़ रुपये) व जवान (1,160 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के दसवें दिन (शनिवार) फिल्म ने भारत में 62.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

Dhurandhar 2 बनी 6वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म, KGF चैप्टर 2 और जवान को छोड़ा पीछे

धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपये हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ओवरसीज में फिल्म ने 296.00 करोड़ रुपये कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,226.44 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *