उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, धर्म-कर्म, राजनीति, सोशल मीडिया, स्पेशल स्टोरी

Dev Deepawali 2025: दीपों की रोशनी से नहाएंगे गंगा के घाट, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को समर्पित होगी महाआरती

Dev Deepawali 2025: दीपों की रोशनी से नहाएंगे गंगा के घाट, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को समर्पित होगी महाआरती

Dev Deepawali 2025: देव दीपावली पर गंगा के घाट दीपों की रोशनी से नहाएंगे। अस्सी घाट पर गंगा सेवा समिति की ओर से होने वाली महाआरती भव्य होगी और यह आरती वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को समर्पित होगी। अस्सी घाट पर एक लाख दीपक जलाए जाएंगे और इसमें पांच हजार गोबर के दीपक जलेंगे। स्कूली बच्चे 21 तरह की रंगोली बनाएंगे। श्रद्धालुओं पर पांच क्विंटल फूलों की बारिश की जाएगी। आरती में सात अर्चक (मुख्य पुजारी) सामूहिक रूप से भाग लेंगे। आरती की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी।

दो दिवसीय दौरे पर आज काशी में होंगे योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार काशी आएंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब छह बजे नमो घाट पहुंचेंगे और देव दीपावली के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। बाबा कालभैरव के दर्शन भी करेंगे। छह नवंबर की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और उनके कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *