मनोरंजन, सोशल मीडिया

43 की उम्र में भी देसी गर्ल प्रियंका का परफेक्ट फिगर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

43 की उम्र में भी देसी गर्ल प्रियंका का परफेक्ट फिगर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Priyanka Chopra Instagram Posts: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 43 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 18 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और वो भी पूरे धूमधाम से। प्रियंका ने अपनी फैमिली के साथ अपना बर्थडे मनाया, जिसकी झलक वह एक-एक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका कभी समंदर में अठखेलियां करती दिखीं तो कभी रेत में लिपटी नजरआईं। प्रियंका ने अपनी कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह बिकिनी में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर अब उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं बर्थडे ट्रिप की नई तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बीच वेकेशन की कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह खूबसूरत ड्रेस में पोज देती नजर आईं। वहीं अन्य तस्वीरों में से एक में प्रियंका रेड बिकिनी में समंदर के बीच रेत से खेलती दिखीं और कभी निक के साथ मस्ती करती नजर आईं। प्रियंका ने एक फैमिली फोटो भी शेयर की, जिसमें उन्हें पूरे जोनास फैमिली के साथ पोज करते देखा जा सकता है।

Priyanka Chopra Shares Video On 43 Birthday Celebs Comment On It - Amar  Ujala Hindi News Live - Priyanka Chopra:जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने पति  और बेटी के साथ शेयर किया वीडियो,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *