उत्तर प्रदेश, सोशल मीडिया

डर्मा एडवांस ने लखनऊ के इंफ्लुएंसर्स के सम्मान में किया भव्य आयोजन

डर्मा एडवांस ने लखनऊ के इंफ्लुएंसर्स के सम्मान में किया भव्य आयोजन

लखनऊ: बीती शाम राजधानी ग्लैमर, आभार और प्रेरणा से भरपूर एक विशेष आयोजन का साक्षी बनी, जब डर्मा एडवांस ने शहर के प्रमुख इंफ्लुएंसर्स के सम्मान में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। यह शाम उन सभी डिजिटल क्रिएटर्स को समर्पित थी, जिनके समर्थन और विश्वास ने डर्मा एडवांस को लखनऊ का अग्रणी और टॉप ब्रांड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में लखनऊ के जाने-माने ब्यूटी, फैशन और लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर ब्रांड की सफलता का श्रेय इंफ्लुएंसर समुदाय को देते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। शाम का मुख्य आकर्षण एक विशेष पैनल डिस्कशन रहा, जिसमें शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपने विचार साझा किए।

डर्मा एडवांस ने लखनऊ के इंफ्लुएंसर्स के सम्मान में किया भव्य आयोजन

पैनल में शामिल रहे ये नाम

सुप्रिया अग्रवाल (Supria Agarwal), संस्थापक- डर्मा एडवांस एवं स्टाइल & स्पेसेज़

गुंजन भाटिया भुगरा (Gunjan Bhatia Bhugra), संस्थापक- नेल्स बाय गुंजन

भव्‍या कपूर (Bhaavya Kapur), संस्थापक- भाव्या कपूर मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी

रूपाली शर्मा (Roopali Sharma), एमडीएस, एस्थेटिक फिजिशियन

डर्मा एडवांस ने लखनऊ के इंफ्लुएंसर्स के सम्मान में किया भव्य आयोजन

इन विषयों पर किया गया विचार-विमर्श

चर्चा के दौरान ब्यूटी और एस्थेटिक इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती भूमिका, और लखनऊ में इस क्षेत्र के भविष्य पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए ब्रांड निर्माण में विश्वसनीयता और गुणवत्ता की अहमियत पर जोर दिया।

डर्मा एडवांस ने लखनऊ के इंफ्लुएंसर्स के सम्मान में किया भव्य आयोजन

इस अवसर पर सुप्रिया अग्रवाल ने कहा कि डर्मा एडवांस की सफलता केवल एक ब्रांड की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे इंफ्लुएंसर समुदाय के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग, संगीत और उत्सव के माहौल के साथ हुआ। यह शाम न केवल उपलब्धियों का जश्न थी, बल्कि भविष्य में और मजबूत सहयोग व नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने का संकल्प भी थी।

डर्मा एडवांस ने लखनऊ के इंफ्लुएंसर्स के सम्मान में किया भव्य आयोजन

डर्मा एडवांस के बारे में

डर्मा एडवांस लखनऊ का एक अग्रणी एस्थेटिक और स्किन केयर क्लिनिक है, जो आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं के साथ सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *