नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव की मतगणना शुक्रवार को पूरी हो गई। इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के आर्यन मान प्रेसिडेंट बने हैं। उन्होंने नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की जोसलीन नंदिता चौधरी को 16,196 वोटों से हराया।
इसके अलावा DUSU के वाइस प्रेसिडेंट के पद पर NSUI के राहुल झांसला ने 29,339 वोट के साथ ABVP के गोविंद तंवर को हराया। सचिव पद पर ABVP के कुनाल चौधरी ने 23,779 वोट पाकर NSUI के कबीर को हराया। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर ABVP की दीपिका झा ने लवकुश भदाना को मात दी। अब सभी के बारे में जान लीजिए…
DUSU प्रेसिडेंट बने आर्यन मान
- हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं।
- 5वीं तक की पढ़ाई बहादुरगढ़ के सेंट थॉमस स्कूल से हुई।
- दिल्ली के वसंतकुंज के जीडी गोयनका स्कूल से 12वीं हुई।
- स्पोर्ट्स कोटा (फुटबॉल) के जरिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन हुआ।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन (BCom) किया।
- अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरी साइंस में MA कर रहे हैं।
DUSU वाइस प्रेसिडेंट बने राहुल झांसला
- राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी से बुद्धिस्ट स्टडीज में MA कर रहे हैं।
DUSU सेक्रेटरी बने कुणाल चौधरी
- दिल्ली के रहने वाले हैं।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीजीडीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
- 2023 में पीजीडीएवी कॉलेज के प्रेसिडेंट बने थे।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑप बुद्धिस्ट स्टडीज से मास्टर्स कर रहे हैं।
DUSU जॉइंट सेक्रेटरी बनीं दीपिका झा
- बिहार के मधुबनी की रहने वाली है।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन की है।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑप बुद्धिस्ट स्टडीज से मास्टर्स कर रही हैं।
NSUI ने कहा- वोट चोरी हुई
NSUI के नेशनल प्रेसिडेंट वरुण चौधरी ने X पर पोस्ट कर हार स्वीकर की। हालांकि, उन्होंने चुनावों में धांधली का भी आरोप लगाया।
NSUI fought well in this odd election – not just against ABVP, but against the combined force of DU Admin, Delhi Govt, Central Govt, RSS-BJP & Delhi Police. Yet thousands of DU students stood firmly with us and our candidates fought well.
Best wishes to Rahul Jhansla, newly…
— Varun Choudhary (@varunchoudhary2) September 19, 2025
कल 18 सितंबर को 2 शिफ्ट में वोटिंग हुई थी। प्रेसिडेंट पद के लिए ABVP से आर्यन मान, NSUI से जोशलिन नंदिता चौधरी और लेफ्ट यूनियन से अंजलि मैदान में थे। कुल 21 कैंडिडेट्स प्रेसिडेंट के पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे।