लखनऊ: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग की थी। जब कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, तो पुलिस ने अजय राय सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बसों में भरकर इको गार्डन भेज दिया गया।
तानाशाही के खिलाफ हुंकार!
प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी और पूर्व MLC श्री दीपक सिंह जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त प्रदर्शन।
नेशनल हेराल्ड केस में सत्य की जीत ने साफ कर दिया कि संविधान सबसे ऊपर है।
पुलिस की सख्ती और बैरिकेडिंग हमारे हौसलों को नहीं… pic.twitter.com/NG5TZGqUaB
— UP Congress (@INCUttarPradesh) December 17, 2025
अजय राय ने सरकार पर साधा निशाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, यह पूरी तरह से सरकार की तानाशाही है। भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर हमारे नेताओं का अपमान कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हम इस अन्याय और नाइंसाफी को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे।
कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार राजनीतिक विद्वेष के चलते नेशनल हेराल्ड मामले में उनके शीर्ष नेतृत्व को निशाना बना रही है।
नाम बदलने से नसीब नहीं बदलता, भाजपा सरकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kashikirai जी ने आइना दिखा दिया है। जो खुद एक ईंट नहीं लगा पाए, वो हमारे बनाए स्टेडियमों पर अपना नाम चिपका रहे हैं।
जनता सब देख रही है, अब सिर्फ काम चलेगा, जुमला नहीं! भाजपा और उनके सहयोगी दल अपनी ओछी… pic.twitter.com/sLwFIGJeEP
— UP Congress (@INCUttarPradesh) December 17, 2025
‘नाम बदलो’ नीति और दमनकारी राजनीति
अजय राय ने भाजपा की ‘नाम बदलो’ नीति को दमनकारी राजनीति बताया और कहा कि नाम बदलने से नसीब नहीं बदलता। जो खुद एक ईंट नहीं लगा पाए, वो हमारे बनाए स्टेडियमों पर अपना नाम चिपका रहे हैं। जनता सब देख रही है, अब सिर्फ काम चलेगा, जुमला नहीं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और उनके सहयोगी दल अपनी ओछी राजनीति के लिए महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करना बंद करें। कांग्रेस हर बेटी और हर महिला के सम्मान की ढाल बनकर खड़ी है। भाजपा के अहंकार को तोड़ने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर है। न ईडी (ED) से डरेंगे, न गीदड़ भभकियों से। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।