देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Congress News: खरगे और राहुल से मिले थरूर, मीटिंग के बाद दिया बड़ा बयान

Congress News: खरगे और राहुल से मिले थरूर, मीटिंग के बाद दिया बड़ा बयान

Congress News: कांग्रेस हाईकमान के साथ कथित मतभेदों के बीच शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। तीनों नेताओं के बीच यह मुलाकात संसद भवन में स्थित खरगे के दफ्तर में हुई। बता दें कि यह मुलाकात तब हुई जब थरूर ने हाल ही में केरल विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बुलाई गई अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, थरूर ने कहा था कि उन्होंने पहले ही पार्टी नेताओं को बता दिया था कि वह बैठक में नहीं आ सकेंगे, क्योंकि उनका पहले से ही केरल लिटरेचर फेस्टिवल में जाना तय था।

मुलाकात के बाद शशि थरूर ने क्या कहा?

राहुल और खरगे से मुलाकात के बाद थरूर ने सोशल मीडिया वेबसाइट X पर दोनों नेताओं के साथ मीटिंग की एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा, ‘आज कई विषयों पर गर्मजोशी भरी और सार्थक चर्चा के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का धन्यवाद। भारत के लोगों की सेवा में आगे बढ़ते हुए हम सब एक ही पेज पर हैं। मैं और क्या कहूं? मैंने हमेशा पार्टी के लिए कैंपेन किया है, मैंने कहां कैंपेन नहीं किया है?’ केरल के CM पद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘नहीं, इस बारे में कभी बात नहीं हुई। मुझे किसी भी चीज के लिए कैंडिडेट बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं पहले से ही MP हूं, और तिरुवनंतपुरम के मेरे वोटर्स को मुझ पर भरोसा है। मुझे पार्लियामेंट में उनके हितों का ध्यान रखना है, यही मेरा काम है।’

थरूर ने कुछमसले’ होने की बात कही थी

केरल लिटरेचर फेस्टिवल में थरूर अपनी नई किताब ‘श्री नारायण गुरु’ पर बोलने गए थे। इस बीच, 24 जनवरी को थरूर ने साफ-साफ संकेत दिया कि उनके और पार्टी के बीच कुछ ‘मसले’ हैं, और वे इन्हें लेकर पार्टी नेतृत्व से चर्चा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, ‘जो भी मसले हैं, मुझे उनके बारे में पार्टी नेतृत्व से चर्चा करनी होगी, और मैं ऐसा करने का मौका तलाश रहा हूं। मैं इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहूंगा।’ हालांकि, उन्होंने जोड़ा कि बैठक न छोड़ने के बारे में मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट्स ‘सच हो सकती हैं, जबकि कुछ नहीं’, लेकिन ऐसी चीजों को सार्वजनिक मंच पर नहीं चर्चा करनी चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *