उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Politics: SIR पर कांग्रेस की पैनी नजर, धीरज गुर्जर बोले- हम मॉनिटरिंग करे रहे

UP Politics: SIR पर कांग्रेस की पैनी नजर, धीरज गुर्जर बोले- हम मॉनिटरिंग करे रहे
  • हम भाजपा की वोट काटने की साजिश को कामयाब नही होने देंगें: धीरज गुर्जर

UP Politics: SIR पर कांग्रेस पैनी नजर रख रही है, सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और पूर्व प्रत्याशियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। किसी भी मतदाता का नाम ना छूटने पाए, प्रक्रिया के दौरान जो भी आपत्तियां आती हैं तो उनके लिए भी तय समय के अंदर निस्तारण के लिए वार रूम में आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व यूपी सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने दी है। धीरज गुर्जर ने कहा भाजपा लोगों के मूल अधिकार (वोट के अधिकार) में साजिश कर रही है, जिससे लोग अपना वोट ना डाल पाएं लेकिन हम इस साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।

जरूरी मुद्दों से ध्यान भटका रही बीजेपी

राष्ट्रीय सचिव व यूपी सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर बीएलओ को ट्रेनिंग नहीं दी गई है, गणना फार्म भरने में तमाम समस्याएं आ रहीं हैं। जो बीएलओ सरकार के इशारे पर काम करते दिख रहे हैं उनका भी हम आंकड़ा जुटा रहे हैं, हमारा उद्देश्य है कि भाजपा इसका दुरुपयोग न कर पाए, किसी भी वोटर का मतदाता लिस्ट में नाम न छूटने पाए। इसके लिए हम हर तरीके से तत्पर हैं, कांग्रेस का विधि विभाग वार रूम के साथ संयुक्त काम कर रहा है।

धीरज गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR में धांधली को लेकर जब आवाज उठाई तो उससे पूरा देश चौकन्ना हो गया है, भाजपा जनता के जरूरी मुद्दों (बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार) पर विफलता से ध्यान भटकाना चाहती है, इसे भी हम लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *