उत्तर प्रदेश, राजनीति

गोरखपुर में सीएम योगी ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण, सांसद रवि किशन की ली चुटकी

गोरखपुर में सीएम योगी ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण, सांसद रवि किशन की ली चुटकी

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम महादेव झारखंडी स्थिति शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बेलपत्र, पुष्प, विविध प्रकार की पूजन सामग्री अर्पित की। दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजन अनुष्ठान संपन्न किया। इसके बाद वह मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर आए। यहां भी उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन करने के साथ दूध और जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

गोरखपुर में सीएम योगी ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण, सांसद रवि किशन की ली चुटकी

इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी ने शहर में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इसमें 300 लोगों की क्षमता होगी। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने किया है। इसके निर्माण के लिए सीएम ने अपनी विधायक निधि से धनराशि दी है।

हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले: योगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। उन्‍होंने कहा, ‘परिवार के सभी लोग चाहते कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो। अब हर कोई रवि किशन तो है नहीं कि रोज विवाह कर ले। ये करते हैं न फिल्मों में। आम व्यक्ति होटल या मैरिज हॉल तो नहीं बुक कर सकता। न ही रवि किशन की तरह शीशमहल बना सकता है।’

उन्‍होंने कहा कि अच्छा बताइए सांसद यहां सप्ताह महीने में आते हैं कि नहीं आते? मैं जानता हूं। इसीलिए इनको बोलता हूं कि कम से कम साल में एक बार जरूर जाया करिए। अब घराती हो या बाराती, सबको सुविधाएं चाहिएं। अब मांगलिक कार्यक्रम रोज-रोज तो नहीं होते।

योगी बोले– गोरखपुर में बन रहा डिग्री कॉलेज

वहीं, सीएम योगी ने गोरखपुर के विकास खंड जंगल कौड़िया में पुनर्निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जंगल कौड़िया में पूज्य महाराज के नाम पर एक डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया गया है। यहां 2000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। यहां की बेटियां और नौजवान उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही खेल का मैदान, स्टेडियम और कुश्ती के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार विकास को सही दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा कि यहां एक वानिकी और हॉर्टिकल्चर (बागवानी) यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। यहां युवाओं को डिग्री दी जाएगी और यह शत-प्रतिशत रोजगार गारंटी से जुड़ा संस्थान होगा। उन्होंने कहा, आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण संरक्षण की है। यहां का वातावरण बहुत स्वच्छ है, प्रदूषण नहीं के बराबर है। इसलिए बीमारियां भी कम हैं। जबकि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति ऐसी हो जाती है मानो गैस चेंबर हो। सांस लेना मुश्किल हो जाता है, आंखों में जलन होती है। डॉक्टरों को सलाह देनी पड़ती है कि बुजुर्ग और बच्चे घर से बाहर न निकलें। क्या यही जीवन है?

रवि किशन ने सिंगापुर की कहानी सुनाई

इस मौके पर सांसद रवि किशन ने कहा- एक कहानी आपको सुनाता हूं। सिंगापुर का नाम आप सबने सुना होगा। 1975 की बात है, जब यह आजाद हुआ था। सिंगापुर के प्रधानमंत्री थे ली कुआन यू एक्जेक्टली। वहां भी 2017 के पहले के यूपी जैसा हाल था। माफिया, बाहुबली, छिनैती, डकैती, लूट, बलात्कार चारों तरफ सिर्फ आतंक था।

आज सिंगापुर बहुत अमीर देश के रूप में जाना जाता है। 2017 से पहले बिल्कुल वहीं हाल यूपी का भी था। लेकिन, महाराज जी मुख्यमंत्री बनने के बाद आज 2026 चल रहा है। आज यूपी में हर कोई निवेश करना चाहता है। अडाणी हो अंबानी, कोई ऐसा बिजनेसमैन नहीं जो यूपी में इंडस्ट्री नहीं लगाना चाहता।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *