लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (08 दिसंबर) को सरकारी आवास पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके निराकरण के लिए उन्हें भरोसा दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिक्कतों का पता लगाकर निराकरण कराया जाए।
जन सेवा हेतु संकल्पित मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान निर्धारित समयावधि में किया… pic.twitter.com/z0ckxDBOwG
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 8, 2025