उत्तर प्रदेश, एजुकेशन, राजनीति, रोजगार

CM योगी का ऐलान- लड़कियों को जल्द फ्री में बांटेंगे स्कूटी, रोजगार महाकुंभ में 5 हजार को मिलेगी जॉब

CM योगी का ऐलान- लड़कियों को जल्द फ्री में बांटेंगे स्कूटी, रोजगार महाकुंभ में 5 हजार को मिलेगी जॉब

लखनऊ: राजधानी में रविवार (08 मार्च) को ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ के दौरान मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के लिए कुछ लाइनें गुनगुनाईं। ‘उभरता राजनेता है, उभरता वो सितारा है, करोड़ों हृदय की धड़कन है, करोड़ों का सहारा है…’ गाकर सुनाया।

इस पर मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, प्रतिभा शुक्ला जी जब गाना गा रही थीं तो मैं सोच रहा था कि अच्छा हुआ कि अब गा रही हैं। वरना लता मंगेशकर जी संन्यास ले लेतीं। इसके बाद योगी खिलखिलाकर हंसे और बोले- स्वर साम्राज्ञी का खिताब तो आपको ही मिलना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि वैसे अच्छा प्रयास है। जब कोई अपने अंदर की हिचक को दूर कर बोलता है, आत्मविश्वास तब झलकता है।

महिला दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

दरअसल, सीएम योगी आज IGP में महिला दिवस के प्रोग्राम में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बच्चियों को चेक बांटे। लाभार्थी के साथ आई एक बच्ची को टेडी बियर देकर दुलारा। चॉकलेट दी। कार्यक्रम में पहुंचीं युवतियों से बात की। एक युवती से कहा- खूब पढ़ो, कामयाब बनो।

मुख्‍यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि बहुत ही जल्द हम छात्राओं को फ्री में स्कूटी देने जा रहे हैं। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट फाइनल ईयर की छात्राओं को फायदा होगा। अब बेटी किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। सरकार उनकी पढ़ाई और नौकरी दिलाने में मदद करेगी।

बेटी किसी पर निर्भर नहीं रहेगी

सीएम योगी ने कहा कि बेटी किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। बेटी जन्म लेगी, जैसे रजिस्टर में नाम चढ़ेगा, पैसा उसके अकाउंट में आएगा।

नारी सुरक्षित है तो समाज सुरक्षित है

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अगर नारी सुरक्षित है तो समाज सुरक्षित है। अगर बेटियां सम्मान पर रही हैं तो प्रदेश का हर व्यक्ति सम्मान पा रहा है।

पिंक महाकुंभ-2026 में 5000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना है। इसके साथ ही संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, नारी शक्ति अवॉर्ड दिए गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ₹3849 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में दी गई।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *