रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार (26 सितंबर) को सिलतरा स्थित एक निजी स्टील प्लांट में निर्माणाधीन ढांचा गिरने से छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। छह मजदूर घायल हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना धरसींवा पुलिस चौकी क्षेत्र की है।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को मलबे से निकालने का कार्य जारी है। बताया जाता है कि मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। छह मजदूरों का शव नारायणा अस्पताल पहुंचा है। छह से अधिक घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
तलाशी और बचाव अभियान जारी: एसपी
एसपी लाल उमेद सिंह ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि गोदावरी इस्पात के पास एक छत गिरने से कुछ लोग फँस गए हैं… पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। अब तक छह शव बरामद किए गए हैं और छह घायलों को बचाया गया है। तलाशी और बचाव अभियान जारी है।”
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh | SP Lal Umed Singh says, "We received information that some people were trapped after a roof collapsed near the Godavari ispat… The police and other officials reached the spot, and the rescue operation was started. Six dead bodies were recovered… pic.twitter.com/aI4GzFlyPX
— ANI (@ANI) September 26, 2025
सीएम साय ने जताया शोक
इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। सीएम ने मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए घायल मजदूरों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
रायपुर के सिलतरा स्थित फैक्ट्री में हुए दुर्घटना में छः श्रमिकों की मृत्यु और कई श्रमिकों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 26, 2025