उत्तर प्रदेश, एजुकेशन, राजनीति

SRMS में 25 पदक के साथ सीईटी बना आमोद 2026 का चैंपियन

SRMS में 25 पदक के साथ सीईटी बना आमोद 2026 का चैंपियन

बरेली: दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव आमोद 2026 में एसआरएमएस सीईटी को चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ। सीईटी ने 14 गोल्ड, 8 सिल्वर और 3 ब्रांज मेडल के साथ आमोद की ट्रॉफी अपने नाम की। सभी स्पर्धाओं के विजेताओं खिलाड़ियों को एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, सचिव आदित्य मूर्ति ने ट्रॉफी प्रदान की और पुरस्कृत किया। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) स्थित फुटबॉल ग्राउंड में गुरुवार (19 मार्च) को आमोद 2026 का उद्घाटन गुड लाइफ हॉस्पिटल की डायरेक्टर ऋचा मूर्ति ने किया था।

एसआरएमएस ट्रस्ट द्वारा संचालित सीईटी, सीईटीआर, मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग के विद्यार्थियों ने बालक और बालिका वर्ग में आयोजित आमोद 2026 की बैडमिंटन, फुटबाल, बास्केटबाल, शतरंज, खो-खो, टेबल टेनिस, वालीबाल, कैरम, कबड्डी के साथ एथलेटिक्स की 17 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। दो दिन के खेल के बाद शाम को पुरस्कार वितरण के साथ आमोद 2026 का समापन हुआ। सभी स्पर्धाओं में 14 गोल्ड, 8 सिल्वर और 3 ब्रांज मेडल सहित कुल 25 मेडल हासिल करने पर एसआरएमएस सीईटी को आमोद 2026 का चैंपियन घोषित किया गया।

SRMS में 25 पदक के साथ सीईटी बना आमोद 2026 का चैंपियन

SRMS IMS ने हासिल किए 11 गोल्‍ड मेडल

एसआरएमएस आईएमएस ने 11 गोल्ड, 15 सिल्वर और 3 ब्रांज मेडल हासिल किए। प्रतियोगिता में लंबी कूद स्पर्धा के बालिका वर्ग का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में एसआरएमएस ट्रस्ट एडवाइजर इंजीनियर सुभाष मेहरा, सीईटी के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता, सीईटीआर के डीन डॉ. शैलेश सक्सेना, आईपीएस की प्रिंसिपल डॉ. जसप्रीत कौर, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मुथु महेश्वरी, मेडिकल कॉलेज के डॉ. एमएस बुटोला, प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डॉ. अनुज कुमार, फार्मेसी विभाग के डीन डॉ. अमित कुमार शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सौरभ गुप्ता, चीफ प्राक्टर इंजीनियर विवेक यादव, कोच नितिन सक्सेना, कोच अनुज शर्मा, कोच युसुफ अंसारी, कोच शंकरपाल मौजूद रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *