उत्तर प्रदेश, एजुकेशन, रोजगार

SRMS इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलोजी में विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

SRMS इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलोजी में विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

बरेली: बरेली स्थित श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलोजी के ट्रेनिंग डेवलेपमेंट एंड प्लेसमेंट विभाग में हाईक एजुकेशन द्वारा बी.टेक, एमबीए एवं एमसीए 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नॉलोजी एण्ड रिसर्च के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रेनिंग डेवलवमेंट एंड प्लेसमेंट के निदेशक डॉ. अनुज कुमार ने कंपनी से आए प्रतिनिधि तुषार सक्सेना का स्वागत किया।

कंपनी के एचआर ने कंपनी का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने अभ्यर्थियों को कंपनी के बारे में बताया और छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाया। इसके बाद बी.टेक, एम. बीए एवं एमसीए के विद्यार्थियों का ग्रुप डिस्कशन हुआ, जिसमें 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें से पांच विद्यार्थी अगले राउण्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए। अंतिम परिणाम आगामी दिनों में घोषित किए जाएंगे।

विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना

कंपनी के प्रतिनिधि तुषार सक्सेना ने संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक संसाधनों एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक कौशलों पर दिया जा रहा विशेष ध्यान उन्हें उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार कर रहा है।

इस आयोजन को सफल बनाने में शाइस्ता कमर जैदी, स्यिा मेरी रेगी एवं राहुल सक्सेना का विशेष योगदान रहा। कैंपस ड्राइव के समापन पर ट्रेनिंग डेवलवमेंट एंड प्लेसमेंट के निदेशक डॉ. अनुज कुमार ने कंपनी से आए सदस्य के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *