उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देगा बजट 2025: जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज पेश हुए केन्द्रीय बजट को आम जनता का बजट बताते हुए कहा है कि इससे आत्मनिर्भर भारत
  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने केंद्रीय बजट को आम जनता बजट बताया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज पेश हुए केन्द्रीय बजट को आम जनता का बजट बताते हुए कहा है कि इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने बजट को मध्यम वर्ग एवं नौकरी पेशा लोगों के लिए राहत देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में करोड़ों भारतीयों के सपनों को साकार करने की पहल की गई है। बजट में हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि विकास और विरासत को एक साथ लेकर चलने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बजट में देश के सर्वश्रेष्ठ 50 पर्यटन स्थलों के विकास के लिए की गई घोषणा के प्रति प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन 50 पर्यटन स्थलों में अधिकांश उत्तर प्रदेश में स्थित हैं, इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विश्व के महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षणों में से एक है यूपी

जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश विश्व के महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षणों में से एक है। बीते वर्ष लगभग 65 करोड़ पर्यटको ने यहां का रुख किया था। अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज, आगरा, चित्रकूट, कुशीनगर सहित अनेक स्थल देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। प्रदेश सरकार प्राथमिकत के आधार पर इन पर्यटन स्थलों और पर्यटक सुविधाओं का विकास कर रही है। इसमें केंद्र सरकार का सहयोग सराहनीय है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन-2 योजना के तहत नैमिषारण्य, प्रयागराज और महोबा का चयन किया गया है। नैमिषारण्य और प्रयागराज के विकास के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है जबकि महोबा के लिए शीघ्र स्वीकृति मिलने की संभावना है। वर्ष 2025-2026 के केंद्रीय बजट में सर्वश्रेष्ठ 50 पर्यटन स्थलों के विकास की घोषणा की गई है। इसमें भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों के विकास पर विशेष जोर है। उन्होंने कहा, इसलिए हमे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन को विशेष लाभ होगा। क्योकि भगवान गौतम बुद्ध ने तप, ज्ञान, उपदेश, धरती पर अवतरण, महानिर्वाण के लिए उत्तर प्रदेश को चुना या। यहां कुशीनगर, संकिसा, श्रावस्ती, सारनाथ, कपिलवस्तु, कौशाबी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थल स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *