Budget 2026: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी यानि रविवार को बजट पेश करेंगी. बजट 2026 को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 1 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट भाषण के साथ देश का बहीखाता पेश करेंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा. एक ही प्रधानमंत्री के कार्यकाल में लगातार इतने बजट पेश करने वाली वे देश की इकलौती वित्त मंत्री हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस बार के बजट में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, एक्सपोर्ट, MSME, महिलाओं, युवाओं, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर्स पर फोकस रहेगा.
वित्त मंत्री बजट में हर वर्ग की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करेंगी. विशेषज्ञों की मानें तो इस बार बजट में फोकस तीन सबसे पर सबसे ज्यादा रहेगा. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, MSME सेक्टर और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए बड़े बजट में प्रावधान किये जा सकते हैं. साथ ही जिस तरह से मौजूद जियो-पॉलिटिकल टेंशन चल रहे हैं, उस में उम्मीद है कि बजट में सरकार का फोकस डिफेंस सेक्टर पर ज्यादा होगा. सरकार इस सेक्टर पर बड़े ऐलान कर सकती है.