उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया, हेल्थ

सिधौली सीएचसी पहुंचे Brajesh Pathak, गंदगी एवं पेयजल व्यवस्थाओं को देख भड़के डिप्टी सीएम

सिधौली सीएचसी पहुंचे Brajesh Pathak, गंदगी एवं पेयजल व्यवस्थाओं को देख भड़के डिप्टी सीएम

Brajesh Pathak: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इन दिनों एक्शन मोड में हैं। सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण एवं मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद वे मंगलवार को सीतापुर के सिधौली सामुदायिक केंद्र पहुंचे। गंदगी एवं पेयजल व्यवस्थाओं को देखकर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जाहिर की। अफसरों से कहा कि जब तक केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार न आए, वे केंद्र न छोड़ें। दरअसल, मंगलवार को डिप्टी सीएम सिधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं को लेकर केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने मरीजों से उनका हाल-चाल जाना एवं केंद्र में आए लोगों से व्यवस्थाओं एवं उनकी चिकित्सकीय आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।  केंद्र में गंदगी को देखकर डिप्टी सीएम भड़क उठे। उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। संबंधित एजेंसी को नोटिस एवं एक सप्ताह का भुगतान रोकने के निर्देश दिए।

जेनरेटर ऑन कराया, हुए एक्सरे

एक्स-रे के लिए मरीजों की लंबी लाइन देख कर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई। जनरेटर ऑन करवाकर एक्स-रे शुरू कराया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *