मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में एक तरफा जीत की ओर है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस कुल 227 सीटों में से 115 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है। लातूर में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 70 में से 43 सीटें जीतीं।
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि मुंबई में जिस तरह गिनती जारी है, उसे देखते हुए फाइनल नतीजे आधी रात तक नहीं आएंगे। जारी आंकड़े गलत हैं। लगभग 100 वार्डों में अभी तक गिनती शुरू भी नहीं हुई। शुक्रवार को नगर निगम चुनाव की सुबह 10 से काउंटिंग जारी है। राज्य में निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी। 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम की कुल 2869 सीटें हैं। इनमें से 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं।
महाराष्ट्र की 5 प्रमुख नगर निगम के चुनाव का रुझान

पीएम मोदी ने कहा- थैंक्यू महाराष्ट्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य के लोगों ने NDA के जन-समर्थक सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है। अलग-अलग नगर निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता और मजबूत हुआ है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और विकास का विजन लोगों को पसंद आया है। पूरे महाराष्ट्र के लोगों का मैं आभारी हूं। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की शानदार संस्कृति का जश्न मनाने के लिए है।
https://twitter.com/narendramodi/status/2012155020289183913
पीएम मोदी ने कहा- मुझे हर उस NDA कार्यकर्ता पर गर्व है, जिसने पूरे महाराष्ट्र में लोगों के बीच अथक मेहनत की। उन्होंने हमारे गठबंधन के ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में बात की, आने वाले समय के लिए हमारे विजन को सामने रखा और विपक्ष के झूठ का भी प्रभावी ढंग से जवाब दिया। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।
किरीट सोमैया बोले– जनता ने उद्धव-राज को सबक सिखाया
BMC चुनाव पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा- मुंबईकर सालों से बहुत कुछ करना चाहते थे, लेकिन यह माफिया चाहे वह राज ठाकरे हों या उद्धव ठाकरे, उन्हें धमकाते और डराते थे। आज मुंबई के लोगों ने उन्हें सबक सिखाया। उसने अपने ही पिता को धोखा दिया। आखिर में उद्धव ठाकरे की इज्जत किसने बचाई थी? मुसलमानों और बांग्लादेशियों ने। आखिर में उसे अल्लाह की शरण लेनी पड़ी।
संजय राउत बोले– यह मैच ड्रॉ पर खत्म होने वाला है
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, अभी प्रतिक्रिया देने का समय नहीं आया है। मुंबई में जिस तरह से वोटों की गिनती चल रही है, उसे देखते हुए फाइनल नतीजे आधी रात तक नहीं आएंगे। जो आंकड़े जारी किए जा रहे हैं, वे गलत हैं। लगभग 100 वार्डों में तो अभी वोटों की गिनती शुरू भी नहीं हुई है। हालांकि मैं यह मानूंगा कि यह कांटे की टक्कर है। मुकाबला कड़ा है।
उन्होंने कहा कि लेकिन, यह सच नहीं है कि शिवसेना (UBT) बहुत पीछे है, जैसा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं। जो आंकड़े आप अभी देख रहे हैं, वे बदल जाएंगे। हमारे 60 कॉर्पोरेटर शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। उनमें से लगभग सभी हार गए। शायद यह मैच ड्रॉ पर खत्म हो सकता है।
CM फडणवीस बोले- हम 25 मेयर बनाने जा रहे हैं
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई स्थित बीजेपी ऑफिस पहुंचे। यहां उनका पार्टी नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। फडणवीस ने कहा कि इस जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभार है। हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ ये चुनाव लड़ा। इसीलिए हमें इन चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला है। इन नतीजों से साफ हो गया है कि महाराष्ट्र पीएम मोदी पर बहुत भरोसा करता है। भाजपा और महायुति 25 मेयर बनाने जा रही है।
सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी और पार्टी गठबंधन की जीत पर कहा- सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से BJP ने राज्य में एक बार फिर शानदार जीत हासिल की है। यह जीत BJP के विकास और प्रगति सुनिश्चित करने वाले विजन में लोगों के भरोसे को दिखाती है।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, भाजपा अब 20–25 सालों तक शासन करेगी
भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में महायुति को जो सफलता मिली है, वह पीएम मोदी पर जनता के भरोसे को दिखाती है। भाजपा अगले 20–25 वर्षों तक शासन करेगी।
https://twitter.com/ANI/status/2012130147957182522
मंत्री लोढ़ा ने कहा– ठाकरे परिवार का शासन अब इतिहास बन चुका
महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, ‘ठाकरे परिवार का शासन अब इतिहास बन चुका है। एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है और इस नए दौर में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मुंबई की जनता को वह सब मिलेगा, जिसकी उसे उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य सबसे बड़ा मुद्दा रहा। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान उद्धव ठाकरे ने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए जिस तरह समझौते किए, उससे लोगों को समझ में आ गया कि भारत और मुंबई की सुरक्षा व विकास कौन कर सकता है।
https://twitter.com/ANI/status/2012131145312354380