Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) को लेकर महागठबंधन की ओर से पटना के एक होटल में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी और अन्य सहयोगी दलों के नेता उपस्थित रहे। इस दौरान सार्वजनिक रूप से ऐलान कर दिया गया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे। अशोक गहलोत ने ये ऐलान किया है।
महागठबंधन एकजुट
बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस, राजद, वामदल, वीआईपी और आईआईपी के प्रमुख नेता जुटे। महागठबंधन ने स्पष्ट कहा कि पूरा गठबंधन एकजुट है। बिहार में अद्लाव लाने के लिए तैयार है। भारी बहुमत से हमलोग सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हमलोग पिछले साढ़े तीन साल से इस समय का इंतजार कर रहे थे। हम लोगों ने प्रण लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। आज वह समय आ चुका है। चुनाव के बाद बिहार की जनता भाजपा को खदेड़ देगी। महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
#WATCH | Former Bihar Deputy CM and RJD leader Tejashwi Yadav announced as Mahagathbandhan's CM face for #BiharAssemblyElections
Senior Congress leader Ashok Gehlot says, "…All of us sitting here have decided that in these elections, we support Tejashwi Yadav as the CM… pic.twitter.com/ghAi0tSDMm
— ANI (@ANI) October 23, 2025
मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री का चेहरा
पटना में महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लडे़गी। अशोक गहलोत ने कहा कि सबकी राय बनी है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के साथी मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री के चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि सोच समझकर तेजस्वी को नेता घोषित किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की तरफ से और भी उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।
#WATCH | Patna: Senior Congress leader Ashok Gehlot announces the name of VIP chief Mukesh Sahani as the Deputy CM face of Mahagathbandhan, for #BiharElection2025.
RJD leader Tejashwi Yadav to be the CM face of the grand alliance. pic.twitter.com/vBxUp0TOHd
— ANI (@ANI) October 23, 2025