उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

Bihar Election 2025: बिहार में NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान, BJP-JDU- 101; अन्‍य की सीटें जानें

Bihar Election 2025: बिहार में NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान, BJP-JDU- 101; अन्‍य की सीटें जानें

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने रविवार को सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं जदयू 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। जबकि, चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को 6 सीटें दी गई हैं।

सूत्रों की माने तो मांझी को गयाजी की टेकारी, अतरी, इमामगंज, बराचट्टी विधानसभा के साथ ​​​​​​सासाराम की कुटुंबा और जमुई की सिकंदरा विधानसभा सीट मिली है।

मांझी बोले- मैं 6 सीटों पर संतुष्ट हूं | Bihar Election BJP JDU LJP Seat Sharing 2025 Update

चिराग बोले- बिहार है तैयार- फिर से एनडीए सरकार

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कहा, एनडीए परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है। बिहार है तैयार- फिर से एनडीए सरकार। इस बार पूरे दम के साथ ‘बिहार पहले-बिहारी पहले’ के साथ!

JDU नेता राजीव रंजन ने कहा- विजय अभियान का श्री गणेश हो गया

पप्पू यादव बोले- संजय झा ने आज अपना मिशन पूरा कर लिया

‌‌बीजेपी-जदयू अब बराबर के भाई | Bihar Election BJP JDU LJP Seat Sharing 2025 Update

साल 2005 से लेकर पिछले विधानसभा चुनाव तक JDU ने हमेशा बीजेपी से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा है। JDU पिछले 4 चुनाव में हमेशा बड़े भाई की भूमिका में रहता था। 2025 विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर लड़ेंगी। अब दोनों बराबर वाले भाई हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *