देश-दुनिया, राजनीति

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जांच के तहत शुक्रवार देर रात तीन लाख दस्तावेज जारी कर दिए हैं। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, हॉलीवुड एक्टर क्रिस टकर, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू जैसे दिग्गजों की तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ फोटोज में क्लिंटन लड़कियों के साथ पूल में नहाते और पार्टी करते नजर आ रहे हैं। पहले ये सभी तस्वीरें 4 सेट में जारी की गईं।

इसके कुछ घंटे बाद 1 और सेट जारी किया गया। इसमें कुल मिलाकर 3,500 से अधिक फाइलें हैं, जिनमें 2.5 GB से ज्यादा तस्वीरें और दस्तावेज शामिल हैं। हालांकि कई तस्वीरों में यह साफ नहीं है कि ये कहां ली गई हैं। इन खुलासों का असर कितना बड़ा होगा, यह अभी साफ नहीं है। वजह यह है कि दस्तावेजों की संख्या बहुत ज्यादा है और एपस्टीन से जुड़ी काफी तस्वीरें पहले भी सामने आ चुकी है।

एपस्टीन फाइल से जुड़ी तस्वीरें

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

पीड़ितों को रिकॉर्ड करने के लिए एपस्टीन ने कमरों में कैमरे लगाए थे

आज जारी किए तस्वीरों में जेफ्री एपस्टीन के विला की भी फोटो शामिल हैं। इनमें कमरों में लगे कैमरे नजर आ रहे हैं। साथ ही मसाज रूम में भी छुपे हुए कैमरे लगाए गए थे। इनकी मदद से पीड़ितों को रिकॉर्ड किया जाता था।

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

जेल में हुई थी जेफ्री एपस्‍टीन की मौत

जस्टिस डिपार्टमेंट ने यह भी कहा है कि कुछ दस्तावेज अभी रोके गए हैं, क्योंकि कुछ जांचें चल रही हैं या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारण हैं। जेफ्री एपस्टीन एक फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी था, उसकी जेल में मौत हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 नवंबर को कानून पर दस्तखत कर एपस्टीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को 30 दिन के भीतर जारी करने का आदेश दिया था।

अब तक इन मशहूर हस्तियों की तस्वीरें आईं

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन
  • पॉप स्टार माइकल जैक्सन
  • प्रिंस एंड्रयू और उनकी पत्नी सारा फर्ग्यूसन
  • अमेरिकी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे
  • हॉलीवुड एक्टर केविन स्पेसी और क्रिस टकर
  • अरबपति रिचर्ड ब्रैसनन

ट्रम्प के आदेश पर जारी हुए दस्तावेज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 नवंबर को कानून पर दस्तखत कर एपस्टीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को 30 दिन के भीतर जारी करने का आदेश दिया था। 19 दिसंबर तक 30 दिन की समय सीमा पूरी हो गई।

एपस्टीन पीड़ितों का आरोप- न्याय विभाग ने अधूरी जानकारी दी

अमेरिकी सेक्स अपराधी जेफ्री एपस्टीन की पीड़ितों ने शुक्रवार को न्याय विभाग (डीओजे) पर आरोप लगाया कि उसने एपस्टीन के दशकों पुराने यौन शोषण मामले की जांच से जुड़ी फाइलों की अधूरी जानकारी रिलीज करके उन्हें धोखा दिया है। हजारों पन्नों की फोटो और भारी एडिटेड दस्तावेज जारी किए गए, लेकिन इनसे एपस्टीन के अपराधों या उसके साथियों के बारे में कोई नई जानकारी नहीं मिली।

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; तीन लाख दस्तावेज जारी

पीड़िता बोली- चेंजिंग रूम में अचानक घुस आते थे ट्रम्प

जेफ्री एपस्टीन से जुड़े हालिया जारी दस्तावेजों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम एक सिविल मुकदमे में आया है। यह मुकदमा 2020 में एपस्टीन की संपत्ति के खिलाफ दर्ज किया गया था। द गार्डियन के अनुसार, मुकदमे में एक महिला ने आरोप लगाया कि 1994 में जब वह 13 साल की थीं, तब मिशिगन के एक समर कैंप में एपस्टीन और उसकी गर्लफ्रैंड मैक्सवेल ने उन्हें भर्ती किया।

बाद में, 14 साल की उम्र में एपस्टीन उन्हें फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट ले गए। यहां एपस्टीन ने उसकी मुलाकात ट्रम्प से कराई। शिकायत के अनुसार, एपस्टीन ने ट्रम्प को कोहनी मारते हुए मजाक में कहा, “यह अच्छी है न?” ट्रम्प ने मुस्कुराते हुए सहमति में सिर हिलाया और दोनों हंस पड़े। इसी महिला ने 2021 में मैक्सवेल के ट्रायल में गवाही दी। उन्होंने बताया कि 1998 में वह मिस टीन यूएसए ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने वाली प्रतियोगी थीं, जो उस समय ट्रम्प के देखरेख में था।

ट्रंप पर कोई आपराधिक आरोप नहीं

इसके अलावा, 2016 में एक रिपोर्ट में 1997 मिस टीन यूएसए पेजेंट की पांच प्रतियोगियों ने कहा कि ट्रम्प ड्रेसिंग रूम में अचानक घुस आए थे, जब लड़कियां कपड़े बदल रही थीं। कुछ लड़कियां उस समय सिर्फ 15 साल की थीं। ये दस्तावेज एपस्टीन मामले की जांच का हिस्सा हैं, लेकिन ट्रम्प पर कोई आपराधिक आरोप नहीं है।

क्यों अहम हैं एपस्टीन फाइल्स?

जेफ्री एपस्टीन एक दोषी यौन अपराधी था, जिस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और प्रभावशाली लोगों से संबंध रखने के गंभीर आरोप थे। इसी वजह से एपस्टीन फाइल्स को अमेरिकी इतिहास की सबसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल जांचों में शामिल माना जाता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *