धर्म-कर्म, सोशल मीडिया, स्पेशल स्टोरी

Bhai Dooj 2025: भाई को तिलक लगाने का क्या है शुभ मुहूर्त? सभी बहनों को जानना है जरूरी

Bhai Dooj 2025: भाई को तिलक लगाने का क्या है शुभ मुहूर्त? सभी बहनों को जानना है जरूरी

Bhai Dooj 2025 Tilak Muhurat: भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों को टीका करती हैं और ईश्वर से उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। भाई दूज को भैय्या दूज, भात्र द्वितीया, भाई द्वितीया और भतरु द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस बार यह त्योहार 23 अक्टूबर 2025 यानी गुरुवार को मनाया जायेगा। चलिए जानते हैं इस साल भाई दूज का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

भाई दूज शुभ मुहूर्त 2025 (Bhai Dooj 2025 Tika Shubh Muhurat)

  • -भाई दूज पर टीका करने का शुभ मुहूर्त 23 अक्टूबर की दोपहर 01:19 से दोपहर 03:35 तक रहेगा। द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर 2025 की रात 08:16 से शुरू होकर 23 अक्टूबर 2025 की रात 10:46 बजे तक रहेगी।

भाई को टीका करने की विधि (Bhai Dooj Kaise Manate Hai)

  • -भाई दूज के दिन बहनें प्रातःकाल स्नान कर व्रत का संकल्प लेती हैं।

  • -फिर एक थाली तैयार करती हैं और इस थाली में गोला, कलावा, रोली, अक्षत, दीया और मिठाई रखती हैं।

  • -थाली की सबसे पहले पूजा की जाती है।

  • -फिर शुभ मुहूर्त में इस थाली में रखी गई रोली को भाई के माथे पर लगाती हैं और हाथ में कलावा बांधती हैं। इसके बाद दीपक से आरती उतारती हैं।

  • -फिर भाई का मुंह मीठा करती हैं।

  • -भाई अपनी सामर्थ्यानुसार बहन को उपहार देते हैं।

  • -इस दिन बहन-भाई एक साथ भोजन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *