उत्तर प्रदेश, राजनीति, स्पेशल स्टोरी

गांधी जयंती पर विभागीय योजनाओं से लाभार्थियों को किया जायेगा लाभान्वित: नरेन्द्र कश्यप

गांधी जयंती पर विभागीय योजनाओं से लाभार्थियों को किया जायेगा लाभान्वित: नरेन्द्र कश्यप
  • पहली बार समय से पूर्व पिछड़े वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित करने की व्यवस्था

लखनऊ: पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर पहली बार समय से पूर्व पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं पर वर्षपर्यंत कार्यक्रम आयोजित किया जाएँ, जिससे योजनाओं की पहुँच अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सुनिश्चित हो।

बैठक में मंत्री ने छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति, कंप्यूटर प्रशिक्षण और शादी अनुदान योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि गांधी जयंती तक अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इसके लिए जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित किया जाए तथा विद्यालय स्तर पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

गांधी जयंती पर विभागीय योजनाओं से लाभार्थियों को किया जायेगा लाभान्वित: नरेन्द्र कश्यप

किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं

शादी अनुदान योजना में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निस्तारण और समयबद्ध भुगतान पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में ट्रिपल सी और ओ लेवल के अतिरिक्त आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षणों को शामिल करने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।  दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की समीक्षा में उन्होंने वित्तीय सहायता, छात्रवृत्ति, उपकरण वितरण, स्वरोजगार प्रशिक्षण, शादी प्रोत्साहन, दुकान संचालन और नि:शुल्क बस यात्रा सुविधा जैसी योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा इनके प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभागीय स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जायें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तीन दिसम्बर 2025 को आयोजित ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ पर राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए जनपदों से प्रस्ताव 30 अगस्त 2025 तक आमंत्रित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *