SIR in UP: उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार नजर बनाये हुए हैं. सीएम योगी लगातार बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और एसआईआर पर पूरा फ़ोकस करने के निर्देश दे रहे हैं. मुख्यमंत्री ने साफ किया एसआईआर में एक भी फर्जी वोट नहीं जुड़ना चाहिए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन के तमाम पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एसआईआर के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा कि कुछ जिलों से बाहरी लोगों और अवैध प्रवासियों के नाम वोटर लिस्ट से जोड़ने की शिकायतें में मिल रही है, ऐसे मामलों पर नजर रखें और प्रशासन को जानकारी दें. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के नाम छूटे हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द दर्ज कराया जाएगा.
वोटर लिस्ट में एक भी फर्जी नाम ना जुड़े
पात्र लोगों को नाम मतदाता सूची से छूटने नहीं चाहिए और एक भी फर्जी वोट ना जुड़े, उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया का मतलब सीधे चुनावी पारदर्शिता से जुड़ा है. इसलिए इसमें कोई गड़बड़ नहीं होनी चाहिए. विपक्षी दल एसआईआर को लेकर खामोशी से काम कर रहे हैं और अपने समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने में जुटे हैं. सीएम योगी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की हिदायत दी और कहा कि एसआईआर को प्राथमिकता देते हुए काम किया जाए, बाकी सारे काम छोड़ दिए जाएं.