Bareilly: शहर के 300 बेड अस्पताल में एम्बुलेंस सेवा प्रभावित होने का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के नेता मयंक शुक्ला ने आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस खड़ी होने के बावजूद जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस सेवा का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त और त्वरित सुविधा देना था, लेकिन वर्तमान में कई मरीजों को निजी एम्बुलेंस या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मयंक शुक्ला ने कहा कि यदि सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाएं आम जनता तक नहीं पहुंच पा रही हैं तो यह स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि एम्बुलेंस सेवा को जल्द व्यवस्थित और सक्रिय किया जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Bareilly: सपा नेता का आरोप- अस्पताल में ठप पड़ी एम्बुलेंस, गरीब मरीज परेशान
14
Mar