उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Bareilly: नीरज मौर्य का आरोप- जनसमस्याओं के निराकरण में सरकार फेल

Bareilly: नीरज मौर्य का आरोप- जनसमस्याओं के निराकरण में सरकार फेल

Bareilly News: आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने मीडिया से बातचीत में क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। सपा सांसद ने कहा कि जनसमस्या निराकरण में सरकार फेल है और जनता हर स्तर पर परेशान है, इसलिए भाजपा का जाना तय है। आंवला में छुट्टा पशुओं की दिक्कत के साथ ही किसानों को खाद की किल्लत का मामला भी सांसद ने उठाया। सपा सांसद ने कहा कि बरेली में एम्स के निर्माण की मांग को उठाया गया है। बरेली को स्मार्ट सिटी बनाया गया मगर जमीन तक विकास नहीं हुआ।

सपा सांसद ने कहा कि विपक्ष में रहकर वे लगातार विकास की आवाज उठा रहे हैं। तमाम पत्र भी भेज रहे हैं। केंद्र से तो जवाब मिलते हैं पर प्रदेश सरकार से पत्रों का उत्तर तक नहीं आते हैं। मुद्दे उठाना जनप्रतिनिधि का दायित्व है। विपक्ष में हमारी भूमिका सरकार को सुझाव देना और गलत नीतियों की आलोचना करना है। नीरज मौर्य ने कहा कि सरकर जनता के समस्याओं का निराकरण करने के लिए कतई गंभीर नहीं है। बरेली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीन सौ बेड अस्पताल बनाया था। अगर सारी व्यवस्थाएं ठीक हो जाएं तो बरेली समेत दूसरे जिलों को भी लाभ होगा। लोग मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि एक एम्स, एक पीजीआई के लिए चिट्ठी लिख दो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *