उत्तर प्रदेश, एजुकेशन, राजनीति, सोशल मीडिया

Bareilly: विश्वस्तरीय होगा IVRI का इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक इंटर्नशिप करेंगे विद्यार्थी

Bareilly: विश्वस्तरीय होगा IVRI का इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक इंटर्नशिप करेंगे विद्यार्थी

Bareilly: नैक से ए डबल प्लस ग्रेड प्राप्त आईवीआरआई इज्जतनगर परिसर का इंफ्रास्ट्रक्चर विश्वस्तरीय बनाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। साथ ही, 50 फीसदी विद्यार्थियों को औद्योगिक इंटर्नशिप के लिए भेजने की तैयारी है। बरेली में आईवीआरआई के 136वें स्थापना दिवस समारोह के आगाज पर निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने ये जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को संस्थान अंतरराष्ट्रीय सहयोग वर्ष के रूप में मनाएगा। संस्थान का लक्ष्य विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय रैंकिंग मानकों को हासिल करना, वैश्विक दृश्यता बढ़ाना, शोध एवं उद्धरण गुणवत्ता में सुधार, उद्योगों के साथ मजबूत साझेदारी के तहत जल्द 50 फीसदी छात्रों को औद्योगिक इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा।

इसके लिए सहयोगी तंत्र विकसित किए जा रहे हैं। 136 वर्षों में शिक्षा, अनुसंधान, सामाजिक प्रभाव में प्रगति की है। विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एडवांस्ड एकेडमिक कॉम्प्लेक्स, अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह, नया बालिका व बालक छात्रावास, सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिकल कॉम्प्लेक्स व शोध अवसंरचना पर कार्य होगा। इसके लिए राष्ट्रीय एजेंसी, आईसीएआर, शिक्षा प्रभाग से वित्तीय सहयोग लेंगे।

अनुसंधान के नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम पर जोर

निदेशक ने बताया कि संस्थान ने स्टार्टअप इकोसिस्टम, एनआईआरएफ रैंकिंग में बेहतर कार्य किया है। अब तक 40 स्टार्टअप विकसित हो चुके हैं। नए कोर्स, दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने के साथ ही राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ मजबूत सहयोग बनाएंगे ताकि अनुसंधान वातावरण और बेहतर हो सके। अब तक संस्थान ने 13 वैक्सीन समेत 46 प्रौद्योगिकियों का 164 औद्योगिक घरानों का व्यवसायीकरण किया है।

प्रति वैज्ञानिक 2.37 फीसदी इंपैक्ट फैक्टर हुआ दर्ज

वर्ष 2024–25 में आईवीआरआई ने 231 प्रशिक्षण कार्यक्रम किए। सौ अनुसंधान परियोजना संचालित की। इससे 156 करोड़ रुपये का फंड मिला है। संस्थान ने 310 उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशित किए, इसमें प्रति वैज्ञानिक औसत 2.37 इम्पैक्ट फैक्टर दर्ज किया गया। इसके अलावा 118 आईटीआर पंजीकृत किए। 142 आईसीटी टूल विकसित किए। जो संस्थान की क्षमता निर्माण में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *