Bareilly: आईपीएस अंशिका वर्मा और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों अधिकारियों के परिवारों की मुलाकात के बाद रिश्ता तय हुआ था, जो अब साकार होने जा रहा है। शादी के लिए बाकायदा कार्ड भी छप चुके हैं और तीन दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों आईपीएस अधिकारियों के विवाह समारोह की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इससे पहले महिला संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। 28 मार्च को बाड़मेर के कृष्ण निवास से कृष्ण कुमार बिश्नोई बरात लेकर पहुंचेंगे।
29 मार्च की सुबह विदाई का कार्यक्रम होगा, जबकि 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस विवाह समारोह में बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य समेत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ राजनेताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश के दो चर्चित आईपीएस अधिकारियों की शादी को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चा है।