उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया, स्पेशल स्टोरी

Bareilly: BJP विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल का निधन, PM ने जताया शोक; लिखा- अत्यंत दुख…

Bareilly: BJP विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल का निधन, PM ने जताया शोक; लिखा- अत्यंत दुख...

BJP MLA Prof Shyam Bihari Lal Death: उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक समाप्त होने और वहीं पंडाल में खाना खाने के बाद भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल को हार्ट अटैक पड़ा। तबीयत बिगड़ते देख उनके सहयोगी बिना देर किए सीधे उन्हें मेडिसिटी ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया। इलाज शुरू ही हुआ था कि विधायक ने अंतिम सांस ले ली। उन्होंने पहली जनवरी को ही अपना जन्म दिवस भी मनाया था और दूसरे दिन उनकी कुछ ही पल में असमय मृत्यु हो गई। प्रो. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक थे। वह फरीदपुर से ही दूसरी बार भाजपा विधायक थे।

ड्राइवर ने की बचाने की कोशिश

बताया जा रहा है कि बैठक के बाद भाजपा विधायक ने सर्किट हाउस में लगाए गए पंडाल में पशुधन मंत्री धर्मपाल, सांसद छत्रपाल सिंह व अन्य जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ भोजन भी किया। खाना खाने के दौरान उलझन हुई और अचानक सीने में तेज दर्द उठने लगा। स्थिति देख ड्राइवर और गनर ने उन्हें गाड़ी में बैठाया और बिना देरी किए मेडिसिटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही पल बाद उन्होंने अंतिम सांस ले ली।

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश के फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जनहित में समर्पित भाजपा के एक कर्मठ नेता थे, जिनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!

सीएम योगी ने भी व्यक्त की संवेदना

सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

भाजपा नेता जेपी नड्डा ने भी जताया दुख

जेपी नड्डा ने लिखा, उत्तर प्रदेश के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। श्याम बिहारी लाल जी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता हूँ और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति!

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जताई संवेदना

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, जनपद बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से मा. विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *