उत्तर प्रदेश, धर्म-कर्म, सोशल मीडिया

Bareilly: एक मार्च को कुर्मांचल नगर में होगा 18वें ‘बसंतोत्सव’ का आयोजन

Bareilly: एक मार्च को कुर्मांचल नगर में होगा 18वें ‘बसंतोत्सव’ का आयोजन
  • जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह देवलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने दी जानकारी

Bareilly: नाथ नगरी बरेली स्थित कुर्मांचल नगर में आगामी एक मार्च 2026 को अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा द्वारा 18वां ‘बसंतोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में महासभा की एक आवश्यक बैठक देवेंद्र सिंह देवलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि वर्ष 2008 से महासभा द्वारा बरेली में बसंतोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में महासभा इस बार 18वां बसंतोत्सव का आयोजन आगामी एक मार्च को करेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुख्य अतिथ्य हेतु वार्तालाप के सम्बन्ध में पांच सदस्ययीय शिष्ट मंडल देहरादून जाएगा।

Bareilly: एक मार्च को कुर्मांचल नगर में होगा 18वें ‘बसंतोत्सव’ का आयोजन

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगा दीक्षा ढोडियाल का सांस्कृतिक दल

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने यह भी बताया कि उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायक दीक्षा ढोडियाल का सांस्कृतिक दल कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगा, साथ ही उत्तराखंड सांसकृतिक विभाग द्वारा भी सांस्कृतिक दल बसंतोत्सव में भागीदारी करेंगे। महासभा के जिला महामंत्री चंदन सिंह नेगी ने बताया कि विगत वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी स्वर्गीय वीरेन डंगवाल साहित्य सम्मान पुरस्कार, उत्तराखंड गौरव सम्मान, प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान, वृद्ध जनों को सम्मान,  साथ ही नागरिक अभिनंदन द्वारा महान विभूतियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

बसंतोत्सव हरेला महोत्सव का आयोजन करती है महासभा

महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह देवलिया ने बताया कि महासभा पूरे वर्ष में दो विशाल आयोजन करती आ रही है। बसंतोत्सव व साथ ही विगत वर्षों से हरेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महासभा अपने इन कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति का संवर्धन व उसका संरक्षण भी करती है, साथ ही पूरे वर्ष समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में महासभा द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। सभा में विशेष रूप से नरेंद्र सिंह (उप सभापति), महेश चंद्र खर्कवाल, दामोदर लोहनी, शुभाशीष जोशी, जीत सिंह अधिकारी, कुंवर सिंह बिष्ट, उमेश बिनवाल, सतीश नैथानी, गरीश पाण्डेय, दीवानी चंद, जेसी काला, पुष्कर सिंह राणा, अंकुर असगोला, अभिनीत सिंह नेगी, सुधा रावत, प्रमोद पंत, खेम सिंह, टेक सिंह, केसी जोशी, एमएन सती ने भी विचार प्रस्तुत किये।

Bareilly: एक मार्च को कुर्मांचल नगर में होगा 18वें ‘बसंतोत्सव’ का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *