देश-दुनिया, राजनीति

बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैन्‍य काफिले में किया IED ब्‍लास्‍ट, 10 सैनिकों की मौत

बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैन्‍य काफिले में किया IED ब्‍लास्‍ट, 10 सैनिकों की मौत

इस्‍लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। शुक्रवार को बीएलए ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली। BLA ने कहा कि उसके फ्रीडम फाइटर्स ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को रिमोट कंट्रोल्ड IED के जरिए निशाना बनाया है। यह हमला हमारी आजादी की लड़ाई का हिस्सा है।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, क्वेटा से करीब 30 किमी मार्गट चौकी के पास सैन्य काफिले को निशाना बनाया गया। BLA ने कहा कि दुश्मन के खिलाफ हमारा ऑपरेशन तेजी से जारी रहेगा।

बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैन्‍य काफिले में किया IED ब्‍लास्‍ट, 10 सैनिकों की मौत

BLA ने पिछले महीने क्वेटा में ट्रेन हाईजैक की थी

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पिछले महीने बलूचिस्तान के क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया था। ट्रेन में लगभग 450 पैसेंजर सवार थे। BLA ने जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं, राजनैतिक कैदियों, गायब लोगों, लड़ाकों और अलगाववादियों की बिना शर्त रिहाई की मांग की थी। इसके बाद पाकिस्तानी सेना और बलूच लड़ाकों के बीच 48 घंटे लड़ाई चली थी। पाकिस्तानी सेना दावा किया था कि 33 बलूच लड़ाके मारे गए हैं और सभी बंधकों को रिहा करा लिया गया। जबकि, बलूच लड़ाकों ने 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *