बरेली: श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 में 12वें लीग मैच और पहले क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार मुकाबला हुआ। तेजस्वी स्पोर्ट्स मेरठ और जीका इलाहाबाद के बीच हुए 12वें लीग मैच में तेजस्वी ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में खेलने का अधिकार हासिल किया, जबकि पहले क्वार्टर फाइनल मैच में बजाज टेक्सटाइल अमरोहा ने आईके कलेक्शन बरेली को 33 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बजाज टेक्सटाइल की इस जीत में 89 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिकान निभाने वाले शोएब सिद्दीकी को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति ने उन्हें मैन आफ द मैच की ट्राफी प्रदान की। श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार शाम श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स का 12वां मैच दूधिया रोशनी में तेजस्वी स्पोर्ट्स मेरठ और जीका इलाहाबाद के बीच खेला गया। इसें तेजस्वी के कप्तान दमनदीप सिंह ने टॉस जीत कर जीका इलाहाबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
तेजस्वी स्पोर्ट्स ने हासिल की जीत
जीका की टीम ने आशीष रत्नम (16 रन, 17 गेंद, 3 चौके), नीरज पटेल (14 रन, 15 गेंद, 2 चौके), अखिल कश्यप (25 रन, 24 गेंद, 2 चौके), मयंक दुबे (29 रन, 28 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के) और हर्षित तिवारी (19 रन, 14 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का) की मदद से सात विकेट पर निर्धारित बीस ओवर में 154 रन बनाए। तेजस्वी स्पोर्ट्स की टीम ने ताबड़तोड़ खेल कर जीत का लक्ष्य 13 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। नतीजा जीका को हराकर तेजस्वी ने दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में खेलने का टिकट हासिल किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में गुरुवार देर रात सामाचार लिखे जाने तक तेजस्वी का मुकाबला एमडीसीए मेरठ के बीच जारी था। जिसमें एमडीसीए मेरठ ने पहले खेलते हुए 233 रन बना कर तेजस्वी को जीत के लिए बड़ा लक्ष्य दिया। इसके जवाब में तेजस्वी 8 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 77 रन पर मुश्किल हालत में थी।
इनके बीच खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल मैच
एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में संचालित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स में गुरुवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच बजाज टेक्सटाइल अमरोहा और आईके कलेक्शन बरेली के बीच खेला गया। इसमें बजाज टेक्सटाइल के कप्तान अमन नवाब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनके फैसले को खिलाड़ियों ने सही साबित किया और टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। इसमें शोएब सिद्दीकी (89 रन, 53 गेंद, 8 चौके, 6 छक्के), गौरव (27 रन, 15 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) और गगन विर्क (32 रन, 23 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जवाब में आईके कलेक्शन बरेली की टीम 18 ओवर में 186 रन बना कर पैवेलियन लौट गई। नतीजा बजाज टेक्सटाइल अमरोहा ने 33 रन से मैच जीत कर सेमी फाइनल में प्रवेश हासिल किया। आईके कलेक्शन के लिए उसमान (97 रन, 45 गेंद, 11 चौके, 5 छक्के) के क्रीज पर रहने तक टीम की जीत की उम्मीद थी, लेकिन उनके आउट होने के वह खत्म हो गई। पहले क्वार्टर फाइनल में शोएब सिद्दीकी को मैन आफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान पहुंचे ये दिग्गज
आज के मैच में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट राजेश गुप्ता, आईआईए प्रेसिडेंट मयूर धीरवानी और बीएल एग्रो के आशीष खंडेलवाल मैच में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे। सभी का स्वागत एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने किया। श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स आयोजन समिति के सचिव डॉ. नितिन सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा। तीसरा क्वार्टर फाइनल एसआरएमएस किंग्स और आईके नेक्स्ट जनरल के बीच होगा, जबकि चौथे क्वार्टर फाइनल में एसएनएस बुलंदशहर का मुकाबला एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा।

क्वार्टर फाइनव मैच (10 अप्रैल 2026)
- 15वां मैच (तीसरा क्वार्टर फाइनल) दोपहर दो बजेः सेकेंड पोजीशन ग्रुप- ए बनाम फर्स्ट पोजीशन ग्रुप- बी।
- 16वां मैच (चौथा क्वार्टर फाइनल) शाम 6.30 बजेः सेकंड पोजीशन ग्रुप- सी बनाम फर्स्ट पोजीशन ग्रुप- डी।