उत्तर प्रदेश, राजनीति

VHP के बहेड़ी जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए बाबूराम गंगवार, विधायक डॉ. एम. पी. आर्य ने जताई खुशी

VHP के बहेड़ी जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए बाबूराम गंगवार, विधायक डॉ. एम. पी. आर्य ने जताई खुशी

बरेली: विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बाबूराम गंगवार को फिर से जिला बहेड़ी (बरेली) का जिलाध्यक्ष बनाया है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ता और समर्थक खुश हैं। नवाबगंज विधायक डॉ. एम. पी. आर्य ने अपने कैंप कार्यालय पर बाबूराम गंगवार का शाल एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्‍होंने बाबूराम गंगवार के कार्यकाल की सराहना की।

विधायक डॉ. आर्य ने कहा कि संगठन ने उनकी कर्मठता और हिंदुत्व के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दोबारा सौंपी है। उन्‍होंने विश्वास जताया किया कि बाबूराम गंगवार पूर्व की भांति पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में परिषद को नई मजबूती मिलेगी और सामाजिक समरसता के कार्यों में तेजी आएगी।

इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नीतिश उपाध्याय एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार, भाजपा नि मंडल अध्यक्ष शशि कपूर, हरीश गंगवार, भानु गंगवार, मोहन स्वरूप गंगवार और अनुराग वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *