मनोरंजन

अनुपम खेर ने शेयर की साई पल्लवी के साथ तस्वीर, फिल्म ‘रामायण’ के लिए दी शुभकामनाएं

अनुपम खेर ने शेयर की साई पल्लवी के साथ तस्वीर, फिल्म 'रामायण' के लिए दी शुभकामनाएं

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: गोवा में चल रहे 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर ने भी भाग लिया। इस दौरान अनुपम की मुलाकात साउथ एक्‍ट्रेस साई पल्लवी से हुई। इस पल की एक खास तस्वीर अनुपम ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने ‘रामायण’ एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी की।

अनुपम खेर ने साई पल्लवी के साथ हुई इस खास मुलाकात की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। इस मुलाकात के दौरान अनुपम को साई बहुत सच्ची, प्यारी, स्वाभाविक और विनम्र लगीं। इस तस्वीर के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, ‘खूबसूरत एक्ट्रेस साई पलल्वी से खास मुलाकात। उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। थोड़ी देर की बातचीत में वो बिल्कुल सच्ची, प्यारी और सहज लगीं। वो कमाल की अभिनेत्री हैं। उनके आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। जय हो।’

गोवा में क्यों हैं साई पल्लवी?

साई अपनी फिल्म ‘अमरन’ की वजह से गोवा में हैं। IFFI में साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरन’ को बहुत बड़ा सम्मान मिला है। यह फिल्म भारतीय पैनोरमा सेक्शन की ओपनिंग फिल्म बनी और गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी नामांकित हुई है।

फिल्म ‘अमरन’ असल में मेजर मुकुंद वर्मा की सच्ची कहानी पर बनी है, जो शिवकार्तिकेयन ने निभाया है और साई पल्लवी उनकी पत्नी सिंधु के किरदार में हैं। फिल्म उस बहादुर सैनिक की जिंदगी और बलिदान की कहानी दिखाती है। इस फिल्म में दर्शकों को दोनों कलाकारों का अभिनय बेहद पसंद आया।

साई पल्‍लवी का वर्कफ्रंट

‘रामायण: पार्ट 1’ को दिवाली 2026 पर रिलीज करने की योजना है, जबकि ‘पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *