देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Amit Shah: एक बेटा सीएम, दूसरा पीएम बनने में लगा है, ऐसे लोग विकास क्या करेंगे?

Amit Shah: एक बेटा सीएम, दूसरा पीएम बनने में लगा है, ऐसे लोग विकास क्या करेंगे?

Bihar Vidhan Sabha Chunav  2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंगेर के नौवागढ़ी खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा के दौरान उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं, वहीं सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश में हैं। ऐसे लोग देश और बिहार का विकास क्या करेंगे?

लालूराबड़ी शासनकाल पर कसा तंज

अमित शाह ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास की राह पर अग्रसर किया है। उन्होंने लालू-राबड़ी शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय अपहरण उद्योग और अपराधियों का बोलबाला था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अपने संबोधन में गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। शाह ने आगे कहा कि जिस तरह अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है, उसी प्रकार बिहार के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी का सीता मंदिर भी निर्मित होगा। सभा के अंत में गृह मंत्री ने मुंगेर, जमालपुर, तारापुर और लखीसराय जिले की सूर्यगढ़ा विधानसभा सीटों के मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में 6 नवंबर को मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *