देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

America- Saudi Arab: डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान- सऊदी अरब को F-35 लड़ाकू विमान बेचेगा अमेरिका

America- Saudi Arab: डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान- सऊदी अरब को F-35 लड़ाकू विमान बेचेगा अमेरिका

America- Saudi Arab Relations: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह सऊदी अरब को दुनिया का सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान F-35 बेचेंगे। यह घोषणा सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की 7 साल बाद पहली वॉशिंगटन यात्रा से ठीक एक दिन पहले हुई है। ट्रंप ने कहा, ‘हां, हम ऐसा करेंगे। हम F-35 बेच रहे हैं।’ क्राउन प्रिंस अमेरिका से 2 बड़ी मांगें लेकर आ रहे हैं, एक, अमेरिका से सऊदी अरब की सैन्य सुरक्षा की लिखित गारंटी, और दूसरी, F-35 विमान खरीदने का समझौता।

चीन से करीबी है टेंशन की बात

हालांकि ट्रंप प्रशासन के अंदर कुछ अधिकारी चिंतित हैं कि यह तकनीक चीन के हाथ लग सकती है, क्योंकि सऊदी अरब और ड्रैगन के रिश्ते पिछले कुछ सालों में बहुत करीबी हो गए हैं। पिछले महीने दोनों देशों ने सऊदी अरब में संयुक्त नौसेना अभ्यास किया था। 2023 में चीन ने ही सऊदी अरब और ईरान के बीच राजनयिक संबंध बहाल करवाए थे। ट्रंप इस सौदे से सऊदी अरब को इजरायल के साथ रिश्ते सामान्य करने (अब्राहम समझौते में शामिल होने) के लिए दबाव बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि सऊदी अरब जल्द ही अब्राहम समझौते में शामिल हो जाएगा।’

क्या है F-35 की खासियत?

F-35 लाइटनिंग-II दुनिया का सबसे उन्नत पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है। यह रडार की पकड़ में लगभग नहीं आता, यानी दुश्मन इसे आसानी से देख नहीं सकता। इसमें सुपरसॉनिक स्पीड, लंबी दूरी तक हथियार ले जाने की क्षमता और सबसे आधुनिक सेंसर हैं। एक ही विमान जमीन, समुद्र और हवा, तीनों तरह के लक्ष्यों पर हमला कर सकता है। यह पायलट को 360 डिग्री व्यू देता है और दूसरे विमानों व ड्रोनों से सीधे डेटा शेयर कर सकता है। अमेरिका ने इसे सिर्फ सबसे करीबी सहयोगियों को ही दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *