उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप- जहां चुनाव वहां BJP संग मिलकर काम कर रहा चुनाव आयोग

Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप- जहां चुनाव वहां BJP संग मिलकर काम कर रहा चुनाव आयोग

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम सहित जिन राज्यों में चुनाव चल रहा है वहां पर चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। बंगाल में आयोग ने डीजीपी सहित बड़े अधिकारियों को हटा दिया गया है। इतने अधिकारियों को यूपी में 2022 चुनाव में नहीं हटाया गया था। हम लोगों ने यूपी के उपचुनाव में देखा है कि जिन अधिकारियों ने गड़बड़ी की थी उन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। न चुनाव आयोग ने की और न ही सरकार ने।

अखिलेश यादव सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंगाल और असम के चुनाव पूरे होने के बाद भाजपा के लोग यूपी आ जाएंगे लेकिन यूपी में इस बार पीडीए की सरकार बनेगी। भाजपा के लोगों ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था। हम कहते हैं कि यूपी से भाजपा की सरकार जाते ही बुरे दिन खत्म हो जाएंगे।

सिलेंडर संकट के पीछे भाजपा के लोग

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सिलेंडर संकट के पीछे भाजपा के लोग हैं। इन्होंने इसे बढ़ाया है। वहीं, किसानों से भी उन्होंने (भाजपा) आय दोगुना करने का वादा किया था पर किसान परेशान हैं। उन्हें फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां कहीं भी गड़बड़ी हो रही है वहां भाजपा के लोग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *